लापता युवक का शव मिलने पर ग्रामीणों ने किया पुलिस चौकी का घेराव
लापता युवक का शव मिलने पर ग्रामीणों ने किया पुलिस चौकी का घेराव

रूडकी के लंढौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गाधारोणा गांव निवासी 28 वर्षीय साहब सिंह 29 अगस्त की सुबह अपने ही गांव के एक युवक के साथ बाइक पर दवाई लेने गया। था। जो देर रात तक वापस नहीं लौटा परिजनों ने युवक को काफी तलाश किया मगर उसका कही पता नहीं चला। पुलिस ने लापता युवक की पत्नी काजल की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। रविवार देर शाम युवक का शव मौहम्मदपुर झाल से सड़ी गली अवस्था में बरामद हुआ था। सोमवार की मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस चौकी का घेराव कर विरोध प्रकट किया। साथ ही पीढित पक्ष ने रूडकी लक्सर मार्ग पर लँढोरा में जाम भी लगा दिया पर पुलिस की सूझबूझ से जल्दी ही जाम खुलवा दिया गया मृतक के परिजनों का आरोप है कि लंढौरा पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। वही ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने स्वयं पुलिस को युवक के घर से जाने से लेकर लापता होने के स्थान तक की विडियो फुटेज लाकर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पुलिस युवक के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करती तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान द्वारा मामले में जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद गुस्साए ग्रामीण शांत हुए फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया गया है।
बाइट—मोनू (मृतक की मौसी का लड़का सफेद शर्ट में )
बाइट— विवेक कुमार (सी ओ मंगलौर )
