आवारा कुत्तों और पशुओं के लिए योजना बना रहा नगर निगम उत्तराखंड
देहरादून
आवारा कुत्तों और पशुओं के लिए योजना बना रहा नगर निगम उत्तराखंड
उत्तराखंड के सबसे बड़े नगर निगम देहरादून की हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में आवारा कुत्तों के लिए विशेष नीति पास की गई है। इसके साथ ही कई योजनाएं आवारा कुत्तों के साथ-साथ अन्य पशुओं के लिए भी नगर निगम की ओर से संचालित की जा रही है। वहीं नगर निगम के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉक्टर वरुण अग्रवाल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार नगर निगम काम कर रहा है और आवारा कुत्तों को मारने वाले, उन्हें खाना देने वाले लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर निगम लगातार ऐसे कुत्तों का बधियाकरण भी कर रहा है जिससे अब इनकी संख्या काम भी हो रही है। इसके अलावा देहरादून में दो कांजी हाउस केदारपुर और शंकरपुर में आवारा पशुओं के लिए संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही खतरनाक और आवारा कुत्तों के लिए एक केंद्र बनाने की भी तैयारी की जा रही है।
बाईट: डॉ वरुण अग्रवाल, वरिष्ठ पशु चिकित्सक, नगर निगम, देहरादून
