21 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार

0
Screenshot_2024_0717_141138

हरिद्वार :–. 21 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार।

सिडकुल थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल से गांजे की तस्करी करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से 21 किलो 500 ग्राम गांजा और 2300 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। बाइक को सीज कर दिया गया है।

थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी फैजान निवासी ग्राम उगराऊ थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर और नाहिद निवासी ग्राम मक्खनपुर थाना भगवानपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *