कल इस जनपद में मौसम पूर्वानुमान के चलते बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

0

उत्तराखंड में बारिश का दौर लगातार जारी है ऐसे में मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ी है जिसके चलते सावन के पहले सोमवार में बारिश ने अपना दमखम दिखाया।

भारत के मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एनडीएमए के national disaster alert portal पर जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 23 जुलाई 2024 को देहरादून में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है साथ ही कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र होने की संभावना जताई गई है।

वर्तमान में मानसून की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मध्यम से भारी वर्षा के दौरान जनपद के संवेदनशील स्थानों में भूस्खलन की संभावना बढ़ जाती है जिसके चलते कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा जैसी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 23 जुलाई 2024 को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिसके चलते जनपद के सभी शासकीय/ गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र दिनांक 23 जुलाई 2024 को बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed