सावन के पहले दिन ही 2 लाख 40 हजार कावड़ियों ने भरा जल

0
FB_IMG_1721674894921

आज सावन का पहला सोमवार है और इसमें कावड़ियों का जल भरने को लेकर अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। जिसके चलते हरिद्वार नगरी भोले के शोर में सराबोर दिखाई दे रही है और हरिद्वार पुलिस की तत्परता भी हर चौराहे पर देखने को मिल रही है। आज हरिद्वार पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह 12:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक लगभग 240000 कावड़िए जल भरकर अपने गंतव्य को रवाना हो चुके हैं।

एक और जहां हरिद्वार में सावन का स्वागत बारिश के साथ हुआ तो वहीं दूसरी और इस बरसात में कावड़ियों का जल भरने को लेकर उत्साह भी चरम पर दिखाई दे रहा है। हरिद्वार पुलिस की माने तो आज जनपद में कावड़ के लगभग 20642 छोटे-बड़े वाहन प्रवेश हुए। जल पुलिस की तत्परता से आज 2 डूबते हुए कावड़ियों को भी बचाया गया साथ ही 4 खोए हुए श्रद्धालुओं में से 2 को उनके परिजनों से मिलाने में हरिद्वार पुलिस ने सफलता प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *