डाक कांवड़ के कुशल प्रबंधन पर हरिद्वार पुलिस सतर्क

0

 

हरिद्वार में डाक कावड़ शुरू होने से पहले ही पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोभाल ने कमर कस ली थी साथ ही ये निर्देश भी दिए थे कि डाक कावड़ में यदि कोई भी श्रद्धालु बिना साइलेंसर वाले दुपहिया वाहन या प्रेशर हॉर्न इस्तेमाल करता हुआ पाया गया तो वाहन को सीज किया जाएगा। इस तरह के वाहन कावड़ के भेष में हरिद्वार जनपद में प्रवेश तो हुए मगर सड़को पर तैनात मित्र पुलिस ने चालानी कार्यवाही करते हुए सबको जब्त करना शुरू कर दिया।

प्रेशर हॉर्न और बिना साइलेंसर वाले वाहनों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 64 दोपहिया वाहन सीज किए गए और बिना काग़ज़ात चलाए जा रहे 34 वाहनों के चालान काट कर ₹31000/- शुल्क वसूला गया। चैकिंग देख 03 दोपहिया चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गए। जिन्हें लावारिस में दाखिल किया गया।

प्रचलित कांवड़ मेले में डाक कांवड़ का दौर शुरु होते ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की दिशा में काम करते हुए शहर क्षेत्र में प्रेशर हॉर्न लगाकर एवं साइलेंसर हटाकर दौड़ाए जा रहे दुपहिया वाहनों के खिलाफ सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

चंडी चौक, शारदानंद घाट, ऋषिकुल तिराहा, हरि लोक तिराहा, शंकराचार्य चौक, जटवाड़ा पुल आदि स्थानों पर पुलिस लगातार चैकिंग अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed