केदार घाटी में सर्च अभियान और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0

 

केदार घाटी में आई आपदा के बाद से भारतीय सेना के चिनूक और एमआई-17 से लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा था मगर मौसम खराब होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाम लग गई थी। सोमवार को मौसम खुलने के साथ ही एम आई 17 और चिनूक ने अपना रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। एक ओर जहां एम आई 17 हेलीकॉप्टर केदार घाटी के दुर्गम क्षेत्रों से लोगो का रेस्क्यू कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर चिनुक लोगों को हेलीपेड से गौचर हवाई पट्टी पर पहुंचने में मदद कर रहा है।

 

केदार घाटी में लोगों को ढूंढने के लिए खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। हाल ही में अब तक रेस्क्यू टीमों ने लिंचोली से रामबाड़ा तक अपना सर्च ऑपरेशन पूरा कर लिया है। साथ ही एन डी आर एफ की टीमें मन्दाकनी नदी के आस पास के जंगलों में लगातार सर्च अभियान चला रही है। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed