देहरादून महानगर सिटी बस यूनियन ने मुख्यमंत्री से इलेक्ट्रिक बसों की तर्ज पर सिटी बस चलाने का किया आग्रह
देहरादून महानगर सिटी बस यूनियन के अध्यक्ष विजयवर्धन डंडरियाल ने मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के साथ देहरादून आरटीओ को एक आग्रह पत्र प्रेषित किया जिसमें कहा गया कि जिस तरह देहरादून के अंदर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन लोगों की सुविधाओं के लिए किया जा रहा है ठीक उसी तर्ज पर निजी बस संचालक और सिटी बस संचालकों को सीएनजी और यूरो 6 के ईंधन के दरमियान संचालित करने का आग्रह स्वीकार करें।
आपको बता दें कि सरकार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन 66 रुपए 78 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से देहरादून की सड़कों पर कर रही है। इसी तर्ज पर देहरादून महानगर सिटी बस संचालक के अध्यक्ष ने सरकार से आग्रह किया है कि वह देहरादून मंडल के परिक्षेत्र की जनता को स्वच्छ ईंधन और स्वच्छ वातावरण के तहत 45 रुपए प्रति किलोमीटर से बस का संचालन करने को तत्पर है जो की इलेक्ट्रिक बसों से ₹21 78 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से कम है और आम जनता की जेब पर भी ज्यादा भार नहीं पड़ेगा साथ ही निजी बसों के संचालन से सरकार को राजस्व का भी नुकसान नहीं होगा और सुगम यातायात के उद्देश्य की भी पूर्ति हो सकेगी।
