पुलिस से हुई मुठभेड़ में सर्राफा व्यापारियों से हुई लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

0
IMG_20240813_075803

हरिद्वार थाना कनखल क्षेत्र में पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पूर्व में हुए दो सर्राफा व्यापारियों से हुए लूट कांड का मास्टरमाइंड है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात कनखल थाना पुलिस द्वारा लक्सर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध को रुकने का इशारा किया, मगर पुलिस को देखते ही बदमाश ने मोटरसाइकिल को भगा दिया। कुछ दूरी पर जाकर बदमाश की मोटरसाइकिल फिसल गई, जिसके बाद उसने भागने की कोशिश की। भागते हुए बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया, जिसके चलते पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही हरिद्वार एसएसपी सहित पुलिस के आलाधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंचे।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में घायल बदमाश मोहित पुत्र धर्मपाल अकोढा कलां कोतवाली लक्सर का निवासी है और पूर्व में थाना कनखल क्षेत्र में हुए दो सर्राफा व्यापारियों से हुई लूट का मास्टरमाइंड है। साथ ही उन्होंने बताया कि इसके कुछ साथियों के नाम की भी जानकारी प्राप्त हुई है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *