स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

0
IMG_20240814_153222

 

15 अगस्त को लेकर हरिद्वार पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोभाल ने कमर कस ली है। साथ ही सचल दस्ते की अलग अलग टीमों को निर्देशित किया है की भीड़ भाड़ वाले इलाकों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। हरिद्वार पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी लापरवाही के मूड में नहीं है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर जनपद में विभिन्न स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें खास तौर पर हरिद्वार बॉर्डर पर पैनी निगाह रखी जा रही है। इसके अलावा किराएदार, कामगार, और घरेलू नौकरों के सत्यापन अभियान में भी तेजी लाई गई है। ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि नजरअंदाज न हो सके।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से बीडीएस और स्वान दल का सचल दस्ता भी लगातार भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सक्रिय दिखाई दे रहा है। खोजी कुत्तों द्वारा भी यात्रियों के सामान की चेकिंग की जा रही है। इन दस्तों के साथ स्थानीय पुलिस भी रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, होटल, लॉज, और धर्मशालाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी पैनी निगाह बनाए हुए है। साथ ही हरिद्वार क्षेत्र में गोपनीय तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *