जानिए आज का पंचांग और क्या है स्वास्तिक का महत्त्व

0

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 2 सितम्बर 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत् – 2081

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद

मास – भाद्रपद

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अमावस्या  प्रातः 07:24 सितम्बर 3 तक

नक्षत्र – मघा रात्रि 12:20 सितम्बर 03 तक तत्पश्चात पूर्व फाल्गुनी

योग – शिव शाम 06:20 तक तत्पश्चात सिद्ध

राहु काल – प्रातः 07:56 से प्रातः 09:31 तक

सूर्योदय – 06:26

सूर्यास्त – 06:52

दिशा शूल – पूर्व दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त –  प्रातः 04:51 से प्रातः 05:37 तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:14 से दोपहर 01:04 तक

निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:16 सितम्बर 03 से रात्रि 01:02  सितम्बर 03 तक

व्रत पर्व विवरण – दर्श अमावस्या, सोमवती अमावस्या (सूर्योदय से सितम्बर 3 सूर्योदय तक), देव सावर्णि मन्वादि, अन्वाधान, पोला

विशेष – अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास और तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

 

स्वस्तिक का महत्त्व क्यों ?

  1. स्वस्तिक अत्यंत प्राचीनकाल से भारतीय संस्कृति में मंगल-प्रतीक माना जाता रहा है । इसीलिए प्रत्येक शुभ और कल्याणकारी कार्य में सर्वप्रथम स्वस्तिक का चिह्न अंकित करने का आदिकाल से ही नियम है ।
  2. स्वस्तिक शब्द मूलभूत ‘सु’ और ‘अस्’ धातु से बना है । ‘सु’ का अर्थ है – अच्छा, कल्याणकारी, मंगलमय । ‘अस्’ का अर्थ है – अस्तित्व, सत्ता। तो स्वस्तिक माने कल्याण की सत्ता, मांगल्य का अस्तित्व ।
  3. स्वस्तिक शांति, समृद्धि एवं सौभाग्य का प्रतीक है । सनातन संस्कृति की परम्परा के अनुसार पूजन के अवसरों पर, दीपावली पर्व पर, बहीखाता पूजन में तथा विवाह, नवजात शिशु की छठी तथा अन्य शुभ प्रसंगों में व घर तथा मंदिरों के प्रवेशद्वार पर स्वस्तिक का चिह्न कुमकुम से बनाया जाता है और प्रार्थना की जाती है कि ‘हे प्रभु ! हमारा कार्य निर्विघ्न सफल हो और हमारे घर में जो अन्न, वस्त्र, वैभव आदि आयें वे पवित्र हों ।’
  4. किसी भी मंगल कार्य के प्रारम्भ में यह स्वस्ति मंत्र बोला जाता है :*

 

 स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः

  स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः ।

 

 स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः

  स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥

ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ।

 

  • ‘महान कीर्तिवाले इन्द्रदेव ! हमारा कल्याण कीजिये, विश्व के ज्ञानस्वरूप पूषादेव (सूर्यदेव) ! हमारा कल्याण कीजिये, जिनका हथियार अटूट है ऐसे गरुड़देव ! हमारा मंगल कीजिये, बृहस्पतिजी ! हमारे घर में कल्याण की प्रतिष्ठा कीजिये ।’ (यजुर्वेद : २५.१९)
  • स्वस्तिक का आकृति विज्ञान स्वस्तिक हिन्दुओं का प्राचीन धर्म-प्रतीक है । यह आकृति ऋषि-मुनियों ने अति प्राचीनकाल में निर्मित की थी। एकमेव अद्वितीय ब्रह्म ही विश्वरूप में फैला है यह बात स्वस्तिक की खड़ी और आड़ी रेखाएँ समझाती हैं । स्वस्तिक की खड़ी रेखा ज्योतिर्लिंग का सूचन करती है और आड़ी रेखा विश्व का विस्तार बताती है । स्वस्तिक की चार भुजाएँ यानी भगवान श्रीविष्णु के चार हाथ । भगवान विष्णु अपने चार हाथों से दिशाओं का पालन करते हैं । देवताओं की शक्ति और मनुष्य की मंगलमय कामनाएँ. – इन दोनों के संयुक्त सामर्थ्य का प्रतीक यानी ‘स्वस्तिक’ !
  • सामुद्रिक शास्त्रों के अनुसार भी स्वस्तिक एक मांगलिक चिह्न है। भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण के चरणों में भी स्वस्तिक चिह्न अंकित था ।
  • “स्वस्तिक समृद्धि व अच्छे भावी का सूचक है । इसके दर्शन से जीवनशक्ति बढ़ती है । स्वस्तिक के चित्र को पलकें गिराये बिना एकटक निहारते हुए त्राटक का अभ्यास करके जीवनशक्ति का विकास किया जा सकता है । आपके घर की दीवारों पर स्वस्तिक का चिह्न अथवा ॐ का चित्र लगा दीजिये । उसको देखने से भी आपकी आध्यात्मिक आभा (aura) बढ़ेगी और घर में सात्त्विकता बनी रहेगी ।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed