रानीपुर मोड़ स्थित श्री बाला जी ज्वेलर्स में दिन दहाड़े डकैती

0
InShot_20240901_205545951

हरिद्वार के सबसे व्यस्ततम इलाके रानीपुर मोड़ पर मोटरसाइकिल से आए 5 से 6 हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने रविवार को गार्ड के ना होने का फायदा उठाया और हथियार लेकर शोरूम में लूट की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 1 से 2 बजे के बीच 5-6 बाइक सवार हथियारबंद बदमाश कपड़े से मुँह ढके हुए शोरूम में घुसे। बदमाशों ने मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल करते हुए बंदूक की नोक पर शोरूम से लगभग 5 करोड़ रुपये के बेशकीमती जेवरात लूट लिए और गोली चलाते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के आधार पर जल्द खुलासे का आश्वासन दे रहे हैं। फिलहाल फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

आपको बता दें 2 साल पहले भी इसी शोरूम के नजदीक तोरा तारी ज्वेलर्स में भी डकैती हुई थी। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति को लेकर स्थानीय व्यापारियों में रोष व्याप्त है। मगर एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल का कहना है कि वे इस चुनौती का भी जल्द ही खुलासा कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *