रुद्रपुर में अलग अलग घटनाओं में 2 लोगों की मौत

0
Screenshot_2024-09-02-20-00-58-27_c1ebbaff44ba152fb7f7c2e1f7129fd1

उधम सिंह नगर जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पहला मामला पंतनगर थाना क्षेत्र का है जहां पर घर में युवक को सांप ने काट लिया, जिस की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक का नाम सूरज सिंह मेहता पुत्र हरपाल निवासी शांतिपुरी नंबर 3 पंतनगर का रहने वाला था और वह अपने घर में किचन में काम कर रहा था, इस दौरान उसको जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उपचार के दौरान सूरज मेहता की मौत हो गई।

वही दूसरा मामला सितारगंज रोड का है जहां पर खटीमा से अपने घर किच्छा वापस आते समय बाइक सवार दो युवको को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार एक की मौत हो गई जबकी दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं घायल को रुद्रपुर के किच्छा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम राहुल निवासी किच्छा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों ही जीजा साले थे और टावर का काम करने खटीमा गए थे। इस दौरान वापस लौटते समय माधोपुर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार राहुल की मौत हो गई जबकि राकेश गंभीर रूप से घायल है।

रुद्रपुर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया दोनों ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *