उत्तराखंड के ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल

0

उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। हाल फिलहाल चिकित्सा क्षेत्र में बड़े स्तर पर तबादले हुए थे और अब उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी को भी हिला दिया गया है। इस ब्यूरोक्रेसी में आईएएस और पीसीएस के स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ हैं। जिलों के इस प्रशासनिक फेरबदल में 32 अफसर के तबादले हुए हैं।

देहरादून और हरिद्वार समेत कई जिलों के डीएम बदले गए। यह फेरबदल देर रात हुआ, जिसमें राज्य के प्रमुख जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला किया गया साथ ही कई सीडीओ का भी फेरबदल किया गया।

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सचिव मुख्यमंत्री की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जबकि हरिश्चंद्र सेमवाल को नए आबकारी आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। राजधानी देहरादून जिले में सोनिका की जगह सविन बंसल को जिलाधिकारी (डीएम) बना कर भेजा गया है। वहीं हरिद्वार में धीरज सिंह गर्ब्याल की जगह कर्मेंद्र सिंह को हरिद्वार का डीएम नियुक्त किया गया है। बागेश्वर जिले में भी अनुराधा पाल का तबादला अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पद पर किया गया है, जबकि उनकी जगह आशीष भटगई को बागेश्वर का डीएम नियुक्त किया गया है।

पिथौरागढ़ से भी बड़ा फेरबदल है जहां रीना जोशी की जगह विनोद गिरी गोस्वामी को पिथौरागढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। चमोली जैसे बड़े जिले की जिम्मेदारी संदीप तिवारी को दी गई और हिमांशु खुराना को मुख्य कार्याधिकारी पीएमजीएसवाई एवं सचिव सेवा का अधिकार आयोग के पद पर भेजा गया है। इसके अतिरिक्त,अल्मोड़ा के डीएम विनीत तोमर का तबादला एमडी प्रबंधन केएमवीएन के पद पर किया है, यहां आलोक कुमार पांडे को जिलाधिकारी की जिम्मेदारी देकर भेजा गया है। झरना कमठान को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed