उत्तराखंड में मानसून का रिवर्स गियर, 5 जिलों के कल स्कूल रहेंगे बंद

0

उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मानसून फिर से अपना रौद्र रूप दिखाने को तैयार हैं। जिसके चलते सूबे के कई जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में देहरादून, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंहनगर और हरिद्वार में 12 और 13 सितंबर को कई स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

भारी बारिश की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी क्षेत्रों के प्रशासन को अलर्ट पर रखा है साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी अधिकारी का फोन बंद न हो, और यदि मार्ग अवरूद्ध होते है तो एसडीआरएफ, बीआरओ जैसी सभी संस्थाएं तुरंत मार्ग खुलवाना सुनिश्चित करें। समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC / राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710334, फैक्स नं0 0135-2710335, टोल फ्री नं0 1070, 8218867005, 9058441404 पर तत्काल देना सुनिश्चित करें।

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए कई जिलों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है। देहरादून, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को कल बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed