जानिए आज का पंचांग और सुखमय जीवन की अनमोल कुंजियां

0

आज का हिन्दू पंचांग 

दिनांक – 11 सितम्बर 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत् – 2081

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद

मास – भाद्रपद

पक्ष – शुक्ल

तिथि – अष्टमी रात्रि 11:46 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – ज्येष्ठा रात्रि 09:22 तक तत्पश्चात मूल

योग – प्रीति रात्रि 11:55 तक तत्पश्चात आयुष्मान

राहु काल – दोपहर 12:36 से दोपहर 02:09 तक

सूर्योदय – 06:28

सूर्यास्त – 06:44

दिशा शूल – उत्तर दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:52 से 05:39 तक

अभिजीत मुहूर्त – कोई नहीं

निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:13 सितम्बर 12 से रात्रि 12:59 सितम्बर 12 तक

व्रत पर्व विवरण – बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से रात्रि 11:45 तक), राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत शुरू, दूर्वा अष्टमी, जयेष्ठ गौरी पूजा, मासिक दुर्गाष्टमी

विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है | इस दिन स्त्री-सहवास और तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

 

💫सुखमय जीवन की अनमोल कुंजियाँ💫

 

नजर दोष निवारण के लिए

 

🔸घर में किसीको नजर लगी हो तो घर के आँगन में तुलसी का पौधा (गमले में या जैसी व्यवस्था हो) लगाकर उसके सामने रोज सायंकाल में दीपक प्रज्वलित करें ।

 

लक्ष्मीप्राप्ति हेतु करें यह प्रयोग

 

🔸धन का लाभ नहीं हो रहा हो तो, शुक्रवार से गोधूलि वेला में पूजाघर में या तुलसी के पौधे के सामने नित्य देशी गाय के घी का दीपक जलायें ।

 

विवाह की बाधा दूर करने का उपाय

 

🔸यदि किसी कन्या का विवाह न हो पा रहा हो तो पूर्णिमा को वटवृक्ष की १०८ परिक्रमा करने से विवाह की बाधा दूर हो जाती है । गुरुवार को बड़ या पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करने से भी विवाह की बाधा दूर होती है।

 

दर्द- निवारण हेतु अनुभूत रामबाण प्रयोग

 

🔸शरीर में जितनी जगह दर्द हो रहा है उसके अनुरूप प्याज लेकर कुचल लें । सोने से पहले सरसों का तेल और आवश्यकतानुसार हल्दी मिलाकर प्याज को भून लें । फिर सहने योग्य गरम रहते हुए इसे दर्द के स्थान पर कपड़े से बाँध लें । बिस्तर, कपड़े आदि खराब न हों इसलिए ऊपर से पॉलीथीन बाँध सकते हैं । इस अनुभूत रामबाण प्रयोग को कुछ दिन करने से दर्द में लाभ होता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed