देहरादून के सेंट जोसेफ अकादमी की लीज को लेकर बड़ी खबर

0
InShot_20240925_150233246

सचिवालय के विस्तार हेतु सेंट जोसेफ स्कूल के मैदान की भूमि का मुद्दा गहराया हुआ है। जिसको लेकर पिछले दिनों आवास सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने एक पत्र जारी किया था जिसमे कहा गया था कि सेंट जोसेफ स्कूल मार्च 1934 से लीज और नजूल की जमीन पर चल रहा है। सचिवालय परिसर के विस्तारिकरण को ध्यान में रखते हुए लीज को आगे न बढ़ाया जाए। जिससे भविष्य में सचिवालय विस्तार हेतु भूमि उपलब्ध हो सके।

परंतु बिना मैदान के स्कूल की मान्यता भी खतरे पड़ रही थी। साथ ही मैदान के ना होने से स्कूल प्रबंधन की पार्किंग की समस्या राजपुर रोड के ट्रैफिक पर भी भारी पड़ सकती थी। जिसको लेकर आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सेंट जोसेफ एकेडमी, देहरादून के भूमि एवं पार्किंग प्रकरण पर सचिव आवास, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा एमडीडीए के साथ सचिवालय में बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया है कि सेंट जोसेफ एकेडमी से भूमि वापस नहीं ली जाएगी।

इसके साथ ही मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि सेंट जोसेफ अकादमी द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था विद्यालय परिसर के भीतर ही की जाएगी, ताकि मुख्य सड़क पर आमजन को ट्रैफिक की समस्या का सामना ना करना पड़े।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आवास विभाग को सेंट जोसेफ एकेडमी के लीज नवीनीकरण पर नियमानुसार कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *