जिला आबकारी अधिकारी पर लगे गंभीर आरोप, पत्रकारवार्ता कर आमरण अनशन की दी चेतावनी

0

देहरादून। उत्तराखंड के जिला आबकारी विभाग के चर्चित अधिकारी मनोज उपाध्याय के खिलाफ अब उत्तराखंड आंदोलनकारी रहे परमानंद बालोदी ने सवाल खड़े करते हुए आज प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता की। जिस के दौरान उन्होंने कहा कि मनोज उपाध्याय एक भ्रष्टाचारी अधिकारी है। जिन के द्वारा आबकारी विभाग में रहते हुए भ्रष्टाचार की सभी सीमाए लांघ दी गई। ऋषिकेश के शराबामाफिया मामले में भी सुशील गंजा को मनोज उपाध्याय द्वारा शुरुवात में संरक्षण दिए जाने का आरोप लगाया गया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मनोज उपाध्याय के ऊपर तमाम भ्रष्टाचार के मामले हैं लेकिन उसके बावजूद भी उन पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई।। उन्होंने कहा कि 2017 से 2019 के बीच देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी रहते हुए उपाध्याय ने 9 करोड रुपए का गबन किया था। लेकिन उसके बाद भी ये अधिकारी सरकार की आंख का तारा बना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि मनोज उपाध्याय को तत्काल अल्मोड़ा जिला आबकारी अधिकारी के पद से हटाया जाए। साथ ही संपत्ति की जांच की जाए, अन्यथा आबकारी आयुक्त कार्यालय पर आमरण अनशन करने को वो मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed