देहरादून एफआरआई को किया गया बंद, सुरक्षा की दृष्टि से उठाया गया ये कदम

0

वन अनुसंधान संस्थान न सिर्फ देहरादून ही बल्कि पूरे उत्तराखंड की शान है। जहां सिर्फ देश और विदेश के वनस्पति में रुचि रखने वालो के लिए ज्ञान का भंडार है। लेकिन अब इस अनुसंधान केंद्र को 5 दिनों के लिए बंद किया जा रहा है। ये निर्णय प्रबंधन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है। बताया जा रहा है कि एफआरआई में गुलदार का मूवमेंट बढ़ गया है। कई जगह उसके फुटप्रिंट भी मिले है, साथ ही मवेशी का अधखाया शव भी देखा गया है।

ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एफआरआइ प्रशासन ने पूरे परिसर को 5 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।


एफआरआइ के प्रचार एवं संपर्क कार्यालय के मुताबिक

गुलदार की सक्रियता बढ़ने से पर्यटकों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। लिहाजा, संस्थान परिसर में 02 अक्तूबर से 06 अक्तूबर तक पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है।

इसी के साथ परिसर में सुबह और शाम की सैर पर भी रोक लगाई गई है। वहीं, एफआरआइ प्रशासन ने वन विभाग से अनुरोध किया है कि सक्रिय गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए। साथ ही विभाग से सुरक्षा के मद्देनजर गश्त करने का आग्रह भी किया गया है। ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed