चेन्नई में एयरशो के दौरान हुआ हादसा, 6 की मौत कई घायल
लाखों की भीड़, भयानक गर्मी और सिस्टम की लापरवाही के चलते कई लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। वायु सेना की 92 वीं वर्षगांठ चेन्नई के लिए काला दिन साबित हुई।

बताया जा रहा है कि यातायात अधिकारियों की लापरवाही के कारण चेन्नई में लाखों लोग जाम में फंस गए। शहर में जगह जगह जाम की स्थिति बन गई। जिसके चलते लोगों को घंटो सड़को पर रहना पड़ा। शहर के कई हिस्सों में इसी तरह की घटनाएं सामने आईं। उधर, एयर शो वाली जगह (मरीना बीच) पर एकत्रित भारी भीड़ को कार्यक्रम के बाद बीच खाली कराने के भी पुख्ता इंतजाम नहीं थे।

भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ के मौके पर चेन्नई में एक एयरशो का आयोजन किया गया था. इस दौरान गर्मी और डिहाइड्रेशन के चलते 6 लोगों की मौत हो गई और 230 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बीजेपी नेता अन्नामलाई ने इसे लेकर डीएमके सरकार पर निशाना साधा है।
