पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी स्कार्पियो; तीन युवकों की मौके पर मौत

0

 

पिथौरागढ़। पहाड़ों पर घूमना जितना सुकून देता है, वही उतना ही जोखिम भरा भी होता है। जरा सी लापरवाही पूरा परिवार उजाड़ सकती हैं। क्योंकि उत्तराखंड में सड़क हादसे अब आम होते जा रहे है। हर रोज कोई न कोई सड़क हादसे में अपनी जान गवा रहा है।

ताजा हादसा पिथौरागढ़ में हुआ है, जहां जाजरदेवल थाना क्षेत्र के कनारी-पाभै मोटर मार्ग पर एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और फायर की टीम ने स्थानियो की सहायता से रेस्क्यू अभियान चलाया। फिर शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। उधर, हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत कनारी पाभैं में एक स्कॉर्पियों कार UK05TA-3128 जिसमें कुल 3 लोग सवार थे खाई में गिर गई। सूचना के अनुसार दौला निवासी कैलाश कापड़ी (42) पुत्र मथुरा दत्त कापड़ी, दीपक नगरकोटी (46) पुत्र जगदीश नगरकोटी और मखौलीगांव निवासी महेंद्र नगरकोटी (32) पुत्र दयालु नगरकोटी स्कार्पियो से खड़क्यामानू मंदिर के लिए निकले थे। गांव से बाहर कनारी- पभै मोटर मार्ग के पास उनकी कार 800 मीटर से अधिक गहरी खाई में गिर गई। जिसमें गाड़ी में सवार तीनो लोगों की जान चली गई।

हादसे की सूचना पर जाजरदेवल थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे की नेतृत्व में पुलिस, फायर और एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और शवों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पहुंचाया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मचा है।

मृतकों का नाम पता-

1-महेन्द्र नगरकोटी पुत्र दया किशन नगरकोटी निवासी मखौलिया गांव उम्र 55 वर्ष

2-कैलाश कापड़ी पुत्र मथुरा दत्त निवासी दौला पिथौरागढ़ उम्र 48 वर्ष

3-अनिल नगरकोटी पुत्र जगदीश नगरकोटी निवासी दौला पिथौरागढ़ उम्र 34 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed