सीएम धामी आज उधम सिंह नगर के दौरे पर, किच्छा में किया निर्माणाधीन एम्स का स्थलीय निरीक्षण
सीएम धामी ने किच्छा, ऊधम सिंह नगर में किया निर्माणाधीन एम्स का स्थलीय निरीक्षण
अधिकारियों को दिए तय समय पर काम पूरा करने के निर्देश
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
उधमसिंह नगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उधम सिंह नगर के दौरे पर हैं। जहां पर उन्होंने किच्छा में बन रहे एम्स का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने कार्य कुशलता की भी जांच की। जिसको लेकर काम कर रहे इंजीनियर ने मुख्यमंत्री को पूरे काम की समीक्षा दी। मुख्यमंत्री ने निर्माण हो रहे एम्स में गुणवत्ता की भी जांच की और अधिकारियों को समय पर काम खत्म करने के निर्देश भी दिए।

आपको बता दें कि धामी सरकार का चिकित्सा स्वास्थ्य क्षेत्र में अहम योगदान रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने अपने इस कार्यकाल में सूबे को दो मेडिकल कॉलेज की सौगात तो दी ही है साथ ही साथ किच्छा में एम्स जैसे हॉस्पिटल के बन जाने से कुमाऊं क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
उत्तराखंड मैं एम्स की शाखा गढ़वाल के ऋषिकेश में पहले से ही थी। अब किच्छा में एम्स के निर्माण से कुमाऊं क्षेत्र के लोगों को फायदा पहुंचेगा।

इस मौके पर सीएम धामी के साथ नैनीताल सांसद अजय भट्ट, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ भी मौजूद रहे।
