उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे जौलीग्रांट के हिमल्यान अस्पताल, पिछले 5 दिनों से मां सावित्री देवी हैं भर्ती
यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ जॉली ग्रांट के हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचे
अपनी मां सावित्री देवी का हाल चाल जाना, परिजनों से स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी
डोईवाल।उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को जॉली ग्रांट के हिमालयन अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनसे मिलने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे गोरखपुर से जॉली ग्रांट पहुंचे। स्वास्थ्य खराब होने के चलते सावित्री देवी पिछले 5 दिनों से हिमालयन अस्पताल में भर्ती हैं। लगभग एक घंटे सीएम योगी हिमालयन हॉस्पिटल में अपनी मां के साथ रहे और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। योगी आदित्यनाथ के साथ अस्पताल में पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक व सांसद त्रिर्वेंद सिंह रावत भी मौजूद रहे।

इससे पहले 85 वर्षीय सावित्री देवी 7 जून को तबीयत बिगड़ने से ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनकी आंखों में परेशानी हुई थी। 16 जून को सीएम उनसे मिलने पहुंचे थे। तब उन्होंने अपनी मां से 20 मिनट तक मुलाकात की थी।

हिमालयन अस्पताल के डायरेक्टर डॉ हेम चन्द्रा ने बताया कि सीएम योगी की माता पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती है। जिनकी आंख में परेशानी होने की वजह से उनका उपचार चल रहा है। हालांकि उनकी उम्र के लिहाज से कई तरह की परेशानी हो जाती है। लेकिन अभी वह काफी हद तक ठीक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम योगी के आगमन को लेकर उत्तराखंड पुलिस और देहरादून प्रशासन अलर्ट पर है। अस्पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
