पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आज हरिद्वार दौरा
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत आज हरिद्वार पहुंचेंगे। साथ ही शाम को हर की पैड़ी पर गंगा आरती में भी शामिल होंगे।
आज कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मनीष कर्णवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और शाम को गंगा आरती में शामिल होकर आपसी भाईचारे और प्रेम सौहार्द की कामना करेंगे।
