दिल्ली से लंदन जा रही विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग

0

दिल्ली से लंदन जा रही विस्तारा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद विमान को फ्रैंकफर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। जांच एजेंसियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यह हाल के दिनों में दूसरी बार है जब किसी फ्लाइट को बम की धमकी के कारण रूट डायवर्ट करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: पेशेंट रेफर करने पर लिखना होगा कारण, बिना कारण रेफर करने पर होगी कार्यवाही, रेफरल सेंटर न बने चिकित्सालय, डीएम के सख्त निर्देश

विस्तारा की फ्लाइट UK17 को सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी धमकी मिली। जैसे ही फ्लाइट में बम होने की खबर मिली, सभी अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और जरूरी कदम उठाए गए. इसके बाद पायलट ने फ्लाइट का रूट डाइवर्ट करने का फैसला लिया।

पिछले कुछ दिनों से लगातार कई फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की मिल चुकी है। इस बीच शुक्रवार (18 अक्टूबर) को दिल्ली से लंदन जाने वाली विस्तारा की एक फ्लाइट को बम की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद फ्रैंकफर्ट में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इसके बाद इसकी जांच की गई और सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद फ्लाइट करीब 2.5 घंटे बाद वहां से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed