बड़ी खबर: प्रेमनगर टी स्टेट में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल बदमाश गिरफ्तार

0

चैकिंग के दौरान बदमाश से मुठभेड़

बदमाश अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य

मौके पर बदमाश के पास से 315 बोर का देसी तमंचा हुआ बरामद

लखनऊ में पहले भी वाहन चोरी के आरोप में जा चुका है जेल बदमाश अनुभव त्रिपाठी

देहरादून। प्रेमनगर टी स्टेट में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया, जिसे पुलिस गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय ले गई। साथ ही मौके पर पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा भी बरामद किया है।

एसएसपी अजय सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और मुठभेड़ की पूरी जानकारी ली। साथ ही पुलिस ने जिले भर में सभी आउटपोस्ट्स पर सघन चेकिंग अभियान चलाया और जनपद की सीमाएं सील कर दी हैं।

यह भी पढ़ें: जानिए आज का पंचांग और रोग का रहस्य और निरोगता का मूल

पुलिस की गोली से घायल बदमाश की पहचान अनुभव त्रिपाठी (23) पुत्र सुदेश त्रिपाठी, निवासी सिनेमा रोड, हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य है। कुंडली खंगाली गई तो सामने आया कि आरोपी वाहन चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है।

घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए प्रेमनगर प्राथमिक चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उसे उपचार के लिए दून चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस को जानकारी मिली है कि, गिरोह के अन्य सदस्य भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed