देवप्रयाग के पास देहरादून जा रहा आर्मी का ट्रक पलटा, एक जवान की मौत

0

देवप्रयाग के NHPC बैंड पर हुआ हादसा

ब्रेक फेल होना बताया जा रहा कारण

हादसे में 26, राजपूत रेजिमेंट के 35 वर्षीय जवान की हुई मौत

देवप्रयाग। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में एक दुखद हादसा हो गया है। चमोली के गौचर से देहरादून आ रहे आर्मी का ट्रक पलटने से एक जवान की मौत हो गई। एक्सीडेंट का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। ट्रक में गढ़वाल स्काउट के सूबेदार खुशपाल सिंह सहित कुल 04 जवान बैठे थे, जो गौचर से रायवाला देहरादून जा रहे थे। चालक एन के दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया कि ट्रक का प्रेशर अचानक खत्म हो गया। इस वजह से ट्रक के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। वहीं पहाड़ी पर चढ़ाई के कारण ट्रक पीछे आने लगा। इन हालात में ट्रक में सवार सूबेदार व अन्य जवान अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से कूदने लगे, लेकिन तभी ट्रक पलट गया और एक जवान उसके नीचे दब गया।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: प्रेमनगर टी स्टेट में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल बदमाश गिरफ्तार

सूचना मिलने पर देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए देवप्रयाग थाने से और बचेलीखाल पुलिस चौकी से फोर्स भेजी गई। सबसे पहले ट्रक के नीचे दबे जवान का रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने तत्काल हाइड्रा बुलवाकर ट्रक के नीचे से जवान को बाहर निकाला। इसके बाद जवान को तत्काल उपचार हेतु CHC देवप्रयाग पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हादसे में मरने वाले जवान की पहचान हवलदार शैलेंद्र सिंह (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो 26 राजपूत रेजीमेंट का जवान था। घटना में अन्य किसी भी जवान को कोई चोट नहीं आई है। तीन अन्य जवान हादसे में बाल-बाल बच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed