हरिद्वार के सिडकुल में युवक की गला रेतकर हत्या

0

हरिद्वार। देवभूमि में वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एकाएक ही अवैधानिक गतिविधियो ने हरिद्वार में गति पकड़ी है। जैसा कि एक और मामला हरिद्वार के सिडकुल से सामने आ रहा है। जहां पुलिस को 3 दिन से लापता युवक का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था और अब उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 28 जनवरी को उत्तराखंड दौरा संभावित

जानकारी के अनुसार, विनीत (23) पुत्र बीजेंद्र पाल निवासी ग्राम कांगड़ा शाहपुर मुजफ्फरनगर हाल पता डेंसो चौक सिडकुल रविवार की शाम तीन दोस्तों के साथ बाइक पर कहीं निकला था। जब वह काफी देर तक वापस न आया तो परिजनों में चिंता बढ़ गई फिर उसे ढूंढने का सिलसिला शुरू हुआ। सभी जगह तलाश करने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो परिजनो ने बुधवार को पुलिस के पास जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर पड़ताल शुरू की तो खोजबीन के दौरान युवक का शव आईपी-2 क्षेत्र के कृष्णा गार्डन के पास से बरामद हुआ। पास में ही एक चाकू, शराब की बोतल भी मिली। जिससे प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि सभी दोस्तों ने पहले शराब पी होगी, उसके बाद विनीत की हत्या को अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार वारदात के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही लग पाएगा और पूरी वारदात का खुलासा भी जल्द ही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed