“ऑपरेशन सिंदूर” के तहत भारत ने पाकिस्तान से लिया पहलगाम हमले का बदला

0

भारत ने पाकिस्तान से लिया पहलगाम हमले का बदला

भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर की एयर स्ट्राइक 

पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर हुई एयर स्ट्राइक

“ऑपरेशन सिंदूर” के तहत उजड़े सिंदूरों का लिया गया बदला

पहलगाम हमले में आतंकियों ने 26 मासूम पर्यटकों को उतारा था मौत के घाट

आज पूरे भारत मे होनी है हमले को लेकर मॉक ड्रिल

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने आतंक पर बड़ा वार किया है। सेना ने पाकिस्तानियों के 9 ठिकानों पर मिसाइल अटैक किया जो पहलगाम हमले का करारा जवाब था। प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को जो कहा वो करके दिखाया। एक ओर पाकिस्तान पानी को लेकर त्राहिमाम कर रहा था तो वहीं रात में पाकिस्तान के अंदर मिसाइल अटैक कर भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी।

भारत ने रात 1:42 के करीब पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक की। जिसमें से 4 पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र में और 5 पीओके क्षेत्र में किए गए। भारत द्वारा पाकिस्तान के मुज्जफराबाद, मुरीदके, सियालकोट जैसे 9 ठिकानों पर बम बरसाए गए। सुबह होते होते पाकिस्तान ने करीब 3:42 मिनट पर लाहौर और इस्लामाबाद के लिए सभी फ्लाइट 48 घंटों के लिए रद्द कर दी। इन स्ट्राइक के टारगेट में असद मज़हूर और हाफ़िज़ सईद के ठिकाने मेन टारगेट थे। जहां से 26/11 के हमलावर आए थे। भारत ने इस हमले से अपने कई नासूर बन चुके आतंकी हमलों का बदला लिया है।

 

सूत्रों की माने तो पाकिस्तान में की गई इस एयर स्ट्राइक में लगभग 90 आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। पहलगाम हमले में भारत की मासूम महिलाओं के सिंदूर उजाड़े गए थे, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने इस मिशन का नाम भी ‘मिशन सिंदूर’ ही रखा था। इस एयर स्ट्राइक से भारत ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि भारत सिर्फ पीओके ही नहीं पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंक का सफाया कर सकता है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में जैश के 4 लश्कर के 3 और हिजबुल के 2 ठिकाने तबाह किए।

फाइल फोटो

प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम हमले के बाद भारत की जनता को संदेश दिया था कि पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा और पाकिस्तान पर ऐसा हमला होगा जो उनकी सोच से परे होगा। वायु सेना द्वारा की गई ये एयर स्ट्राइक पाकिस्तान के लिए लंबे समय तक का नासूर बन गया है। क्योंकि वहां बैठे आतंक के आकाओं ने ये नहीं सोचा होगा कि भारत लाहौर और इस्लामाबाद जैसी जगहों पर भी हमले कर सकता है।

इस हमले के बाद रक्षा मंत्री ने तीनों सेना प्रमुख से बात कर पूरे हमले की सटीक जानकारी प्राप्त की। साथ ही पाकिस्तान ने सुबह होते होते कई बार सीज फायर का उल्लंघन भी किया। जिसके चलते सुरक्षा के लिहाज़ से जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed