उत्तरकाशी के गंगनानी में पर्यटकों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रेश, 6 लोगों की मौत 1 घायल

0
InShot_20250508_130954712

उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रेश

हादसे में 6 की मौत, 1 घायल

सुबह देहरादून के सहस्त्रधारा से भरी थी उड़ान

सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तरकाशी। गुरुवार सुबह 8:45 बजे के आसपास एक हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 6 लोगों के मारे जाने की सूचना है। स्थानीय प्रशासन के साथ आपदा प्रबंधन टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और शवों को निकाला। बताया जा रहा है कि एयरोट्रांस कंपनी के हेलीकॉप्टर ने सुबह सहस्त्रधारा हेलीपेड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी। जो पौने नौ बजे के आसपास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास गंगनानी क्षेत्र में क्रैश हो गया।

सूत्रों के अनुसार हेलीकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे। जिनमें से छह लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई व एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतकों में से चार यात्री मुंबई से और दो आंध्रप्रदेश के बताए जा रहे है।

हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर मुख्य मंत्री धामी ने गहरा दुख जताया है। सोशल प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि

उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *