हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
InShot_20250513_210443946

आरोपी इंस्टाग्राम पर करता था आपत्तिजनक पोस्ट

धार्मिक उन्माद फैलाने की करता था कोशिश

पुलिस ने आरोपी को शांतरशाह से किया गिरफ्तार

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक कई दिनों से इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट कर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहा था।

स्थानीय लोगों से शिकायत मिलते ही बहादराबाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के निर्देश पर पुलिस ने सल्फर मोड़, शांतरशाह क्षेत्र से आरोपी रियाज पुत्र फतेह मोहम्मद (32 वर्ष) को दबोच लिया।

गिरफ्तारी के वक्त उसके कब्जे से मोबाइल बरामद कर सील किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना बहादराबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हरिद्वार पुलिस ने साफ किया है कि धार्मिक भावनाएं आहत करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *