हरिद्वार मे श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से कैंसर जागरूकता एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

0
InShot_20250517_164456010

हरिद्वार। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से आयोजित कैंसर जागरूकता एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का जिलाधिकारी कर्मेंन्द्र सिंह,महापौर किरण जैसल,विधायक आदेश चौहान और महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर शुभारंभ किया।कार्यकम शुभारभ के अवसर पर स्कूल के छात्र छात्राओं द्वार स्वागत गीत और सरस्वती वंदना पर प्रस्तुति दी गई।

जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं हेतु कैम्प लगाकर बहुत अच्छा एपं पुनीत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कैंप आयोजित कर क्षेत्रवासियों को कैंसर जागरूकता के बारे में महत्वपूर्णं जानकारियां साझा की और आमजन के लिए हरिद्वार में कैंप लगाया, यह स्वागत योग्य पहल् है।

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि स्कूल में आयोजित कैंप रखने का मूल उद्देश्य यही है कि छात्र छात्राएं द्वारा घर में आसपास में और पूरे समाज को जागरूकता फैलाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि कैंसर के प्रति जन जन तक जागरूकता पहुंचाएंगे। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि कैंसर से बचाव के लिए तंबाकू, शराब का सेवन न करें और वैक्सीन लगवाए ताकि कैंसर से बचा जा सके।

इस अवसर पर एएसपी विपिन कुमार,मंडल अध्यक्ष विपिन अग्रवाल,पार्षद सुमित त्यागी, प्रिंसिपल हरिद्वार सचिन जोशी,प्रिंसिपल रुड़की प्रदीप कुमार शर्मा,प्रिंसिपल ऋषिकेश सुनील दत्त कोठारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *