सुभाष नगर के रेस्टोरेंट में लगी आग, समान जल कर स्वाह, कोई जनहानि नहीं

0
InShot_20250614_194056483

हरिद्वार। हरिद्वार के मायापुर फायर स्टेशन की टीम ने एक बड़ी आग पर समय रहते काबू पाकर बड़ा हादसा टाल दिया। ज्वालापुर की PAC गली नंबर 3 सुभाष नगर में स्थित जय बाबा केदारनाथ फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

सूचना मिलते ही फायर यूनिट मौके पर पहुंची और अग्निशमन अधिकारी की अगुवाई में एक अन्य सिलेंडर को आग की लपटों के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया।

रेस्टोरेंट स्वामी सुरेंद्र सैनी और कारीगर राजकुमार ने बताया कि सिलेंडर की पाइप में गैस लीकेज थी, जिससे आग लगी। आग में टीवी, मोबाइल और फर्नीचर जलकर राख हो गए, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *