बहादराबाद स्थित मां गंगा मेटरनिटी एंड आई केयर में एक ही दिन में दो गर्भवती महिलाओं की मौत से सनसनी।
ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार
*हरिद्वार के निजी अस्पताल में लापरवाही की इंतहा, डिलीवरी के दौरान दो महिलाओं की मौत, हंगामा शुरू।*
*बहादराबाद स्थित मां गंगा मेटरनिटी एंड आई केयर में एक ही दिन में दो गर्भवती महिलाओं की मौत से सनसनी।*
*परिजनों का आरोप अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही की हद पार की, डॉक्टरों ने समय रहते नहीं की कोई कार्रवाई।*
*भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में किया हंगामा, तोड़फोड़ का प्रयास, मौके पर पुलिस ने संभाला मोर्चा।*
*तनावपूर्ण हालात को देखते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में*
*प्रशासन पर बड़ा सवाल क्या बिना संसाधन और विशेषज्ञों के चल रहे हैं ऐसे निजी अस्पताल?*
