बहादराबाद शनिदेव मंदिर के पास मिला अज्ञात शव, सनसनी

0
2024_5image_12_47_118130638death

बहादराबाद थाना क्षेत्र में  एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार दिन में शनिदेव मंदिर के पास नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला, जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। शव एक सप्ताह पुराना लग रहा है और प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मृत्यु पानी में डूबने की वजह से हुई है।

 

राहगीरों द्वारा शव देखकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्मार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

 

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चिंता और भय का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *