पेरिस ओलंपिक से भारत के लिए बुरी खबर, पहलवान विनेश फोगाट फाइनल मुकाबले के लिए अयोग्य घोषित

0

पेरिस ओलंपिक से भारत के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। भारत की स्टार कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट अपना फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगी। भारत को पहला गोल्ड मेडल मिलने वाली उम्मीदों पर अब पानी फिर गया है क्योंकि विनेश फोगाट ने अपनी प्रतिभा से भारत के लिए गोल्ड मेडल की उम्मीद जगाई थी लेकिन वजन में मात्र 100 ग्राम ज्यादा होने से उन्हें फाइनल मुकाबले के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

आपको बता दें कि विनेश फोगाट 50 किलोग्राम वजन की कैटेगरी में खेल रही थी लेकिन फाइनल मुकाबले के लिए नाप तोल की प्रक्रिया में उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। जिस कारण खेल के नियमों के तहत उन्हें इस कैटेगरी के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशियाल मीडिया के माध्यम से विनेश फोगाट के साथ इस दुख को साझा किया।

https://x.com/narendramodi/status/1821083814363591059?t=ohm4899ABZZW-6lShnfFlQ&s=19

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed