पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास

0
PTI08-06-2024-000527A-0_1723011317457_1723011340543

महिला कुश्ती स्टार खिलाड़ी विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेकर भारत को चौंका दिया। पेरिस ओलंपिक 2024 में फाइनल में गोल्ड के लिए लड़ रही विनेश फोगाट को 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया। जिससे विनेश फोगाट का मनोबल पूरी तरीके से टूट गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद 24 घंटे के अंदर ही विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। विनेश फोगाट ने बहुत भावुक होकर सोशल मीडिया पर यह ऐलान किया।

उन्होंने लिखा कि “माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब।

अलविदा कुश्ती 2001-2024

आप सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी माफी”

 

https://x.com/Phogat_Vinesh/status/1821332432701779982?t=pqThF8x3KkEr-mJAu1FeXw&s=19

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *