पेरिस ओलंपिक से भारत को एक ओर ब्रॉन्ज मिलने से भारतीयों में खुशी की लहर

0

पेरिस ओलंपिक में भारत को एक ओर ब्रॉन्ज मेडल मिलने से कुल 6 मेडल भारत की पाले में आ गए हैं। ये मेडल पुरुष फ्री स्टाइल कुश्ती में पहलवान अमन सेहरावत ने झटका है। अमन हरियाणा में झज्जर के रहने वाले हैं। इस पदक के साथ उन्होंने अपने गांव का नाम रोशन किया है। पहलवान कुश्ती वर्ग से भारत को 3 पदक मिले हैं। रात 11 बजकर 20 मिनट पर उन्होंने प्यूर्टो रीको के डारियन क्रूज को 13-5 के विशाल अंतर से हराया। जिसके बाद उनके गांव झज्जर में लोग खुशी से झूम उठे। अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। ये भारत का पेरिस ओलंपिक्स 2024 में कुल छठा मेडल है। भारत अब तक एक सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि

 

_हमारे पहलवानों की बदौलत हमें और भी गर्व है!_

 

_पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 57 किलोग्राम में कांस्य पदक जीतने के लिए अमन सेहरावत को बधाई। उनकी लगन और दृढ़ता साफ़ तौर पर दिखाई देती है।_

 

https://x.com/narendramodi/status/1821971215713706404?t=UQExEJgdkcqP04x7KFa6OA&s=19

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed