मदरसे में मौलवी ने आधा दर्जन मासूमों को बनाया हवस का शिकार

0

 

  • मदरसे में मौलवी करता था बच्चियों की अस्मत से खिलवाड़।
  • बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाकर बनाता था उन्हें अपनी हवस का शिकार।
  • साथ ही बच्चियों को जिन्न का डर दिखाकर करता था किसी को भी बताने से इनकार।

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में पुलिस ने एक मदरसे से मौलवी को गिरफ्तार किया है। ये मौलवी जितना बुजुर्ग दिखाई देता है हकीकत में इसकी हरकतें उससे कई ज्यादा घिनौनी है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। जी हां! यह वही मौलवी है जिसने मदरसे में उर्दू पढ़ने वाली बच्चियों की अस्मत के साथ खिलवाड़ किया है। इसने अब तक आधा दर्जन मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये मौलवी मासूम बच्चियों को पोर्न वीडियो दिखाता था। फिर उसके बाद उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाता था। ये मौलवी यहां ही नही रुका इसके बाद इस मौलवी ने बच्चियों के ज़हन में जिन्न का डर भी बिठा रखा था। कहता था कि “अगर किसी को बताया तो जिन्न निकल कर तुम्हारे मां बाप को खत्म कर देगा।

बच्चियों के मन में इसकी घिनौनी हरकतों के साथ-साथ जिन्न का डर भी घर कर गया। लेकिन पूरे घटनाक्रम का खुलासा तब हुआ जब एक बच्ची ने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर बच्ची के मां-बाप के पैरों तले जमीन खिसक गई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया और सख्ती से पूछताछ के बाद मौलवी ने एक के बाद एक कई खुलासे किये। जिसके बाद पुलिस भी सकते में आ गई। पुलिस ने मौलवी का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया। जिसकी जांच करने के बाद उसमें अश्लील वीडियो का जखीरा बरामद हुआ जिसे वह बच्चियों को दिखाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। खैर अब यह दरिंदा पुलिस की गिरफ्त में है जिसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।

लेकिन सवाल फिर वही, कि देवभूमि को किसकी नजर लगी। शांत वादियों में ऐसे हवस के भेड़ियों का जिन्न कैसे बाहर आया? दो महीनो के भीतर ही रुद्रपुर, पिथौरागढ़, देहरादून और फिर रुद्रपुर! आखिर क्या अब बहु बेटियां देवों की भूमि में भी सुरक्षित नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed